युवक ने फंदे पर लटक दी जान लिव इन रिलेशनशिप में था
मॉडल टाउन स्थित बिल्लू कॉलोनी में बुधवार दोपहर बलविंदर (35) ने फांसी लगा कर जान दे दी। एसएचओ नरेंद्र कुमार का कहना है कि बलविंदर निजी कंपनी में नौकरी करता था। पिछले काफी महीनों से वह एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। महिला से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तीन दिन पहले वह महिला उसे छोड़कर चली गई। इसको लेकर वह काफी तनाव में आ गया। दोपहर तक वह घर से बाहर नहीं आया तो पड़ोसी ने छत के रास्ते उसके घर के अंदर जाकर देखा तो बलविंदर के फंदे पर लटका दिखा। पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तलाशी में घर में सुसाइड नोट नहीं मिला है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।