पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आढ़ती को झांसे में लेकर Rs.1.43 लाख रुपए ठगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीटी रोड पर पीएनबी में दो आरोपी आढ़ती को झांसे में लेकर 1.43 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। आढ़ती ने सिटी थाने में ठगी का केस दर्ज कराया है।

कोहंड गांव निवासी दीपक कुमार ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह पानीपत सब्जी मंडी में आढ़त का काम करता है। हर रोज उसका बैंक से काम रहता है। 16 अप्रैल को वह जीटी रोड पर स्थित पीएनबी में 1.43 लाख रुपए जमा कराने के लिए गया था। तब दो अज्ञात व्यक्ति उसको मिले और रुपए जमा कराने के लिए उससे बातचीत करने लगा। बातों में लगाकर आरोपी उसको बैंक से बाहर ले गए। दीपक का कहना है कि आरोपियों ने उसको सम्मोहित कर दिया, जिससे वह उनकी बातों में आ गया। सारे रुपए लेकर आरोपी चकमा देकर मौके से भाग गए। दीपक उनके पीछे दौड़ा, लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर ली है।

खबरें और भी हैं...