पानीपत के रोहित आनंद को मिला बेस्ट टीचर अवाॅर्ड
पानीपत. बेस्ट टीचर अवार्ड लेते रोहित आनंद।
पानीपत। पानीपत निवासी रोहित आनन्द को मंगलवार को करनाल बेस्ट टीचर के अवाॅर्ड से सम्मानित किया। रोहित जीबी पंत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनको शिक्षा के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट सफलताओं व सर्जनात्मक कार्यों के लिए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये अवार्ड उन्हें करनाल क्लब की तरफ से करनाल में आयोजित एक समारोह में “एंटी करप्शन फाउंडेशन आॅफ इंडिया” के तत्वावधान में प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र अरोड़ा ने की।