वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 20 अप्रैल को होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता 20 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर विभिन्न विभागों की प्रगति व तैयारियों की समीक्षा के लिए डीसी सुमेधा कटारिया ने सभी विभाग अध्यक्षों को अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता 20 अप्रैल को बाद दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक लेंगे। इसमें पीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन, पॉस्को एक्ट, नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान, सोशल मीडिया परिवाद, सीएम विंडो, एस ओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर), हर समय, हर-पथ व ई-उपचार की प्रगति, परिवहन विभाग, सीएमजीजीए, स्ट्रे कैटल प्रबंधन, शहरी व ग्रामीण ओडीएफ, स्वच्छ मैप एप , ई-पंचायत तथा सक्षम हरियाणा नामक विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।