शिरोमणि अकाली दल की जोनल बैठक कल
पानीपत| शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में मंगलवार को सालार गंज गेट स्थित गुरुद्वारा रामगढ़िया सिंह सभा में बैठक की। यूथ विंग हरियाणा के सरदार सुरेंद्र पाल सिंह रामगढ़िया ने बताया कि 19 अप्रैल को पानीपत में होने वाली जोनल बैठक में मुख्य अतिथि सरदार बलविंदर सिंह भूंधर प्रभारी हरियाणा, शरणजीत सिंह प्रभारी हरियाणा, सुरजीत सिंह रखड़ा प्रभारी कैथल जोन, अवतार सिंह हित प्रभारी फरीदाबाद जोन होंगे। इस मौके पर कंवलजीत सिंह, सरदार दविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह, अमर सिंह, आदि मौजूद रहे।