पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 करोड़ 31 लाख रुपए के टेंडर जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में चार माह में खस्ताहाल पड़ी सड़कों की दशा सुधरेगी। नगर निगम क्षेत्र और हुडा सेक्टरों में पार्कों की भी सुंदरता बढ़ाई जाएगी। पार्कों में झूलों के साथ-साथ गैजेबो (छतरी नुमा बैठने का स्थान) लगाई जाएंगी। सुबह व शाम के समय पार्कों में घूमने आने वाले लोगों के लिए ओपन जिम लगाए जाएंगे। जहां-जहां पब्लिक शौचालयों की जरूरत है, वहां इनका निर्माण करवाया जाएगा।

इसके लिए नगर निगम ने 22 प्रकार के कार्य करवाने के लिए 5 करोड़ 31 लाख रुपए के टेंडर जारी किए हैं। टेंडर के लिए आवेदन करने का समय 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक रखा गया है। 20 अप्रैल सुबह 10 बजे टेंडर खुल जाएंगे।

चार माह में सुधरेगी सड़कों की हालत, पार्कों में लगाए जाएंगे झूले, 6 सीटर टॉयलेट बनाए जाएंगे

तारकोल वाली सड़क

1. एमडी स्कूल से जावा फैक्ट्री भारत नगर : वार्ड-23 : 10.51 लाख खर्च

मेस्टिक रोड

1. मंदिर से जीटी रोड सेक्टर-11 हुडा : वार्ड-11 24.91 लाख खर्च

2. एंजल मॉल से मित्तल हॉस्पिटल स्ट्रीट : सेक्टर-11 हुडा : वार्ड-11 : 24.84 लाख खर्च

कुल राशि : 49.75 लाख रुपए

आरसीसी नाला

1. मिड टाउन होटल से गोहाना रोड फ्लाईओवर तक दाईं ओर : वार्ड-15 : 43.88 लाख

2. मिड टाउन होटल से गोहाना रोड फ्लाईओवर तक बांई ओर : वार्ड-15 : 43.88 लाख

कुल राशि 87.76 लाख रुपए

नगर निगम ने 22 कार्यों के लिए जारी किए टेंडर 19 को खुलेंगे

1. थर्मोप्लास्टिक पेंट से सड़क निर्माण : वार्ड-19 : 14.96 लाख होंगे खर्च।

टाॅयलेट निर्माण

पार्कों का ब्यूटीफिकेशन

1. 4 गैजेबो हट : नगर निगम क्षेत्र पार्क: 24.41 लाख होंगे खर्च।

2. 4 गैजेबो हट : हुडा क्षेत्र के पार्क : 24.41 लाख होंगे खर्च।

आईएसआई मार्का की इंटरलॉकिंग टाइल से सड़क निर्माण

1. बरसत रोड पर राकेश बरेजा की दुकान से अंसल गेट तक : वार्ड-1 : 17.05 लाख रुपए

2. नमकीन फैक्ट्री से भैंसवाल रोड 80 मीटर, जसबीर कॉलोनी : वार्ड-2 : 47.52 लाख रुपए

3. गौसली : वार्ड-11 : 7.65 लाख

- कुल 72.67 लाख

तीन महीने में काम करना होगा पूरा

जो भी ठेकेदार टेंडर लेगा, उसे तीन महीने में काम पूरा करना होगा। एक-एक साल व दो साल तक रख रखाव की जिम्मेदारी उसकी ही रहेगी। काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। जहां काम होंगे, वहां-वहां की मॉनिटरिंग के लिए नगर निगम की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी लगाई जाएंगी। -शिव प्रसाद शर्मा, कमिश्नर, नगर निगम

खबरें और भी हैं...