समालखा में जमीन की रजिस्ट्री करानी है तो पानीपत आने की जरूरत नहीं
रजिस्ट्रियों में पारदर्शिता लाने के लिए सभी जिलों की तहसीलों में सॉफ्टवेयर बदले जाएंगे। इसके तहत तहसील में रजिस्ट्रियों में हैरिस यानी हरियाणा रेवेन्यू इनफॉर्मेशन सिस्टम लागू किया है। जमाबंदी के लिए हैलरेस यानी हरियाणा लैंड रिकाॅर्ड एग्रीकल्चर इंफॉर्मेशन सिस्टम शुरू किया है। इसकी शुरुआत पानीपत में हो चुकी है। इस वेब बेस्ड सिस्टम से आम लोग घर बैठे अपनी रजिस्ट्री व फर्द ऑनलाइन देख सकेंगे। सभी तहसीलों में सॉफ्टवेयर अपडेट होने से कोई भी कहीं से भी किसी भी तहसील में रजिस्ट्री करवा सकेगा। माना कोई समालखा का व्यक्ति पानीपत में जमीन खरीद रहा है तो रजिस्ट्री के लिए पानीपत आने की जगह समालखा से ही रजिस्ट्री करवा पाएगा।