फैक्ट्री में झुलसे युवक की मौत दाे मजदूरों की हालत भी गंभीर
सेक्टर-25 पार्ट-वन के प्लॉट नंबर आठ में बनी राज ओवरसीज में सोमवार दोपहर हुए अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे आकाश ने देर रात निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह कॉलोनी के लोग एकत्र होकर सिविल अस्पताल में पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की।
पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि फैक्ट्री मालिक ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं कर रखे थे। लापरवाही के कारण ही आकाश की जान चली गई। अभी कैलाश और जितेंद्र की हालत गंभीर है। पिता का कहना है कि मालिक की लापरवाही के कारण ही ये हादसा हुआ है। चांदनी बाग थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का केस दर्ज किया है। राजनगर निवासी सुनील ने बताया कि 13 वर्षीय बेटा आकाश डेढ़ महीने से राज ओवरसीज में हेल्पर था। सोमवार दोपहर करीब 12.05 बजे स्टोर रूम से एसीटोन नामक केमिकल निकाल रहा था। इस दौरान हादसा हो गया था।