पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • निगम 100 कर्मियों का नाला गैंग बना कराएगा नाले साफ

निगम 100 कर्मियों का नाला गैंग बना कराएगा नाले साफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम 100 कर्मचारियों का नाला गैंग बनाकर शहर में जाम पड़े नालों की सफाई कराएगा। इसके लिए निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। नगर निगम कमिश्नर शिव प्रसाद शर्मा का कहना है कि नाला गैंग में शामिल कर्मचारियों को 2 महीने के लिए रखा जाएगा। नाला गैंग का नेतृत्व करने के लिए निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में 3 सफाई निरीक्षक कर्मचारियों की टीम बनाकर सफाई कराएंगे।

इसलिए आती है दिक्कत: नाले व सीवर लाइन के जाम होने के पीछे केवल निगम ही नहीं है। सबसे ज्यादा जिम्मेदार तो शहरवासी ही हैं। नाले, नालियों व सीवर लाइन में पॉलिथीन, थर्माकोल की प्लेट, गिलास व चम्मच नालों में ही बहाए जा रहे हैं। इनसे नाले जाम होते हैं।

13 अप्रैल को डीसी ने दिलाया था आश्वासन: 13 अप्रैल को डीसी सुमेधा कटारिया ने पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह व पार्षद सुरेंद्र गर्ग के साथ बैठक करके जल्दी ही नाला गैंग बनाने का भराेसा दिलाया था।

खबरें और भी हैं...