पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • मिक्चर मशीन में करंट आने से युवक की जान गई, चार मई को होने वाली थी शादी

मिक्चर मशीन में करंट आने से युवक की जान गई, चार मई को होने वाली थी शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सोमवार शाम 5 मजदूरों को करंट लग गया, जिससे एक मजूदर की मौत हो गई। काम खत्म होने के बाद पांचों मजदूर मिक्चर मशीन को खींचकर साइड में कर रहे थे, तभी बिजली तार में कट होने से मशीन में करंट दौड़ गया। इस दौरान मशीन का हैंडिल एक मजदूर के ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाकी चारों मजदूरों की हालात ठीक है।

बिहार के खगड़िया जिला निवासी 21 वर्षीय फूलचंद्र कुमार सिविल अस्पताल में झोपड़ी बनाकर रहता था। वह करीब तीन साल से ठेकेदार के पास काम करके सिविल अस्पताल के नए भवन के निर्माण कार्य में लगा था। सोमवार शाम को पार्किंग भवन के निर्माण के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर सीमेंट का फर्श डाल रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। कुछ दिन बाद ही फूलचंद गांव जाने वाला था। उसकी 4 मई को शादी होनी थी। तीन भाइयों में फूलचंद सबसे छोटा था। कुछ साल पहले बड़े भाई की दिल्ली में काम करते मौत हो गई थी। अब एक ही भाई बचा है। फूलचंद्र के साथ उसके गांव के करीब एक दर्जन लोग सिविल अस्पताल में काम कर रहे हैं।

सिविल अस्पताल में निर्माण कार्य के दौरान 5 मजदूरों को लगा करंट

बचाने के खूब प्रयास किए लेकिन...

साथी कन्हैया व वीरेंद्र ने बताया कि हम फूलचंद, रोहित और मिंटू के साथ मिक्चर मशीन को साइड में कर रहे थे। बिजली तार में कट होने के कारण मशीन में करंट अा गया। झटका लगने से हम दूर गिरे। फूलचंद भी गिर गया, लेकिन वह मशीन का हैंडिल पकड़े हुए था। हैंडिल उसी के ऊपर आकर गिरा, इससे उसे दोबारा करंट लग गया। हमने हैंडिल हटाने के लिए खूब प्रयास किए, लेकिन हैंडिल उसके शरीर में चिपकने की वजह से अगल नहीं हो पाया। बाद में स्विच से प्लग को हटाया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हम तुरंत फूलचंद को सिविल अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

काम खत्म करने के बाद हटा रहे थे मशीन

ताऊ के बेटे मिंटू ने बयान दिए कि काम खत्म करके मशीन को हटा रहे थे, तभी करंट लगने से फूलचंद की मौत हो गई। मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। -सुरेंद्र सिंह, कार्यवाहक इंचार्ज, बस स्टैंड चौकी।

खबरें और भी हैं...