ट्रेन से गिरे युवक की एक टांग कटी
समालखा | मामा के घर शादी का कार्ड देने आ रहे अलीगढ़ यूपी का प्रदीप (22) ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी एक टांग कटने के साथ दूसरी टांग में काफी चोटें आई हैं। जीआरपी ने उसे पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। यूपी के अलीगढ़ में महेंद्र नगर, किशन नगर निवासी प्रदीप मंगलवार को अपने भाई के साथ पेसेंजर ट्रेन में समालखा वार्ड 14 में अपने मामा के घर शादी का कार्ड देने आया था। स्टेशन पर प्रदीप का पैर फिसल गया। जीआरपी चौकी पुलिस से एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए रोहतक एडमिट करवाया गया है।