करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
समालखा| गली में खड़े होकर फोन सुन रहे एक करहंस गांव के सुरेंद्र (36) के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से गंभीर हालात में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। शव को पानीपत के सरकारी अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं, बिजली से हादसा होने पर ग्रामीणों ने निगम के प्रति लापरवाही का आरोप लगाकर रोष जताया। ग्रामीण बिजेंद्र, अशोक, जयकंवार ने निगम पर आरोप लगाया कि तार टूटने के बाद निगम अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। मृतक के दो बच्चे हैं।