दिल्ली पैरलल नहर में मिला अधेड़ का शव
समालखा| नारायणा व बुड़शाम के बीच दिल्ली पैरलल नहर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पानीपत के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। थाना पुलिस से जांच कर्मी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि नारायणा व बुड़शाम नहर के बीच करीब 50 वर्ष के एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन, पहचान नहीं हो सकी। वहीं, पंचवटी काॅलोनी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। हालात ज्यादा खराब होने पर उसे पीजीआई रोहतक एडमिट करवाया गया।