पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • काबड़ी जाने से मना करने पर युवकों ने ई रिक्शा चालक से की मारपीट

काबड़ी जाने से मना करने पर युवकों ने ई-रिक्शा चालक से की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| भगत सिंह मार्केट में सोमवार शाम को काबड़ी गांव चलने से मना करने पर कुछ युवकों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मॉडल टाउन थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। गांधी कॉलोनी निवासी रमन पुत्र सीताराम ने पुलिस को शिकायत दी कि वह भगत सिंह मार्केट से कच्चा काबड़ी रोड तक ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार रात करीब 7 बजे वह मार्केट में सवारियां बैठा रहा थ, तभी एक युवक आया और बोला कि काबड़ी चलना है। जाने से मना किया तो आरोपी तीन साथियों को बुलाकर ले आया। ई-रिक्शा रोककर चाबी निकाल ली और रमन के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके और भी साथी शराब पीकर मौके पर आ गए। एक वकील ने उसको छुड़वाया तो उनके साथ भी गाली-गलौच की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। आरोपी कालू और बांडा काबड़ी के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...