प्रधानमंत्री से की सुरक्षा की मांग
पानीपत| रमेश नगर के रहने वाले गौरव ने प्रधानमंत्री से सुरक्षा से की मांग की है। गौरव ने आरोप लगाया कि उसके घर के पास रहने वाले कुछ लोगों ने सरकारी सम्पत्ति को किराए पर दे रखा है। उसने इस बात पर टोका तो आरोपी धमकाने लगे। यह शिकायत एक साल पहले सीएम विंडो पर की थी। इससे नाराज होकर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय उसे ही जेल भेज दिया। 20 दिन बाद जमानत पर रिहा हो सका। अब आरोपियों ने फिर से धमकाना शुरू कर दिया है। इस कारण वह घर में कैद होने को मजबूर हो गया है।