सेक्टर-29 में फैक्ट्री बेचने के नाम पर महिला से सवा करोड़ की ठगी
पानीपत | सेक्टर 29 पार्ट 1 में फैक्ट्री बेचने के नाम पर 4 लोगों ने सवा करोड़ रुपए की ठगी कर ली। मॉडल टाउन के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पुष्प रतरा प|ी चरणजीत रतरा ने एसपी को शिकायत दी थी कि सेक्टर 29 में बनी फैक्ट्री को खरीदने के लिए डैफोडिल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मोहनलाल बुद्धिराजा और सतप्रकाश से सवा करोड़ रुपए में सौदा हुआ था। दो बार में उन्होंने 1 करोड़ 23 लाख 75 हजार रुपए दे दिए थे। डील के बाद मोहनलाल यूएस चला गया, इसलिए सेल डील का काम नहीं हो पाया। बाद में पता चला कि आरोपियों ने फैक्ट्री पर पहले से ही एक करोड़ 60 लाख रुपए का लोन ले रखा है। पूरे रुपए लेने के बाद भी फैक्ट्री उनके नाम नहीं की। पुष्प रतरा ने मोहनलाल, बेटे सुधीर बुद्धिराजा, सतप्रकाश और मुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।