पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • स्टेशन के लिए वन वे, जीटी रोड से जाएंगे, वापसी संगीत सिनेमा से होगी

स्टेशन के लिए वन-वे, जीटी रोड से जाएंगे, वापसी संगीत सिनेमा से होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाम से छुटकारा दिलाने के लिए पहली बार रेलवे रोड को पुलिस ने शुक्रवार से वन-वे घोषित किया है। अब सिर्फ रेलवे रोड से स्टेशन की ओर वाहन जा सकेंगे। वापस आने के लिए माल गोदाम से किशोर संगीत सिनेमा, एसबीआई के बगल वाली सड़क से होते हुए वाहनों को जीटी रोड पर भेजा जाएगा। नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

शुक्रवार को पुलिस ने रेलवे रोड पर बेरिकेड्स लगाकर वन-वे की पालना शुरू करा दी है। बाबरपुर यातायात थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से वाहन चालकों से समझाइश करके उन्हें रूट के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद रॉन्ग साइड आने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी। वन-वे होने से लोगों को जाम से छुटकारा तो मिलेगा ही, साथ ही व्यापारियों को दुकान चलाने में परेशानी नहीं होगी। पहले वाहन सड़क पर खड़े रहते थे, इससे जाम लगता था और व्यापारियों को परेशानी होगी थी। पिछले दिनों व्यापारियों की एसपी राहुल शर्मा के साथ मीटिंग हुई थी। जिसमें व्यापारियों ने ही रेलवे रोड को वन-वे करने का सुझाव दिया था। इसको शुक्रवार से अमल में लाया गया।

पहले ही दिन रेलवे रोड पर वन-वे का दिखा असर
भास्कर न्यूज | पानीपत

खबरें और भी हैं...