स्वतंत्रता सेनानी रामदित्ता के जीवन पर आधारित पुस्तक किया विमोचन
पानीपत|माता सीता रानी सेवा संस्था एवं निर्मला देशपांडे संस्थान ने निर्मित प्रतिभा स्मृति सदन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान काॅ. राम दित्ता के जीवन पर उनकी पुत्री मंजू एवं उनके पुत्र अशोक द्वारा लिखी पुस्तक ‘संघर्ष की एक दास्तान’ का भी विमोचन किया गया। डॉ. एसएन सुब्बाराव ने कहा कि धर्म सत्य, करुणा और प्रेम का संदेश भगवान कृष्ण, राम, गौतम, मोहम्मद, ईसा एवं गुरु महाराज ने दिया है। अहम को मारना ही एक नए जीवन की शुरुआत है।इस अवसर पर रमेश चंद शर्मा, हेना चक्रवर्ती, निर्मल दत्त, आरके दीक्षित, मधु दीक्षित, अशोक शर्मा, प्रवेश त्यागी, उर्वशी शर्मा, रमेश चंद्र व रामजी मौजूद रहे।