600 बच्चों को दी स्कूल ड्रेस
पंजाबी नवनिर्माण सभा की ओर से शुक्रवार को बैसाखी के अवसर पर कुटानी रोड स्थित श्री निर्वाण कुटिया स्कूल में 600 बच्चों को ड्रेस वितरित की गई। कार्यक्रम के शुभारंभ में सात बच्चियों के पैर छूकर उन्हें मालाएं पहनाई गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश डावर रहे। पंजाबी नवनिर्माण सभा के सदस्य अनिल मदान ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पाठ को पंजाबी समुदाय ने सिद्ध कर दिया है। कार्यक्रम में अनिल मदान ने बताया कि हर वर्ष बैसाखी के अवसर पर सभा की तरफ से सामाजिक कार्य किए जाते हैं। सभा के प्रधान विनोद ग्रोवर और सदस्य विक्की कत्याल ने बच्चों को अपने माता-पिता के आदर करने और उनका कहना मानने की शपथ दिलाई।
सुधीर छाबड़ा ने बच्चों को सड़क सुरक्षा और सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। बताया कि ओम प्रकाश डावर ने 51 हजार रुपए सहयोग राशि के रूप में दिए हैं। कार्यक्रम के अंत में लंगर का भी आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधान सूरज पहलवान ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर सरदार बलजीत सिंह, विनोद ग्रोवर, अनिल मदान, इन्द्रजीत, बिंदु, मनुजा, वीरेंद्र मालिक विक्की कात्याल, सुधीर छाबड़ा, जुगल डाबर, संजय बत्रा, काकू बजाज, नरेश उप्पल, तरुण छोकर. विजयंत शर्मा, गोल्डी मलिक, राजेश, अनिल चावला, कृष्ण गोपाल सेठी, अजय शर्मा, दवेंद्र कत्याल, केशव जताना, सीता राम बिंद्रा, प्रताप मदान, सरदार केहर सिंह, अशोक डावर, जुगल डावर, नंद लाल चुघ, सुभाष चंद गर्ग, आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सभा के पदाधिकारियों ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए घोषणा की। कहा कि इस सत्र में स्कूल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को सभा की तरफ से साइकिल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस घोषणा को करने के साथ ही बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित भी किया।