3 बदमाशों ने युवक से मोबाइल फोन छीना
पानीपत | बलजीत नगर चौकी के पास शुक्रवार रात करीब 8:40 बजे बाइक सवार तीन बदमाश पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। युवक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। यूपी के जालौन जिले के राजपुरा गांव निवासी संदीप सिंह अभी सेक्टर 24 में किराए पर रहते हैं। वह बस स्टैंड के पास ऑफिस में काम करते हैं। शुक्रवार रात को ड्यूटी करके वह ऑटो से घर लौट रहे थे। बलजीत नगर चौकी के पास ऑटो से उतरकर पैदल मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। चौकी से करीब 150-200 मीटर दूर बाइक पर तीन युवक पीछे से आए और मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।