पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • पानीपत में बढ़ाया एक और परीक्षा केंद्र, मॉडल संस्कृति सीसे स्कूल में अब 4 सेंटर

पानीपत में बढ़ाया एक और परीक्षा केंद्र, मॉडल संस्कृति सीसे स्कूल में अब 4 सेंटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
134ए के तहत मुफ्त दाखिलों के लिए 15 अप्रैल को हाेने वाली परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को रोल नंबर व परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। नई सूची में पानीपत में तय किए गए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। अब जीटी रोड पर लाल बत्ती चौक के पास स्थित मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 4 केंद्र तय किए गए हैं। पहले यहां पर 3 केंद्र बनाए गए थे।

134 ए के तहत परीक्षा के लिए रोल नंबर व परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

अिभभावकों को भिजवा दिया है संदेश : सतपाल
शिक्षा विभाग के पानीपत खंड शिक्षा अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि रोल नंबर व परीक्षा केंद्रों की सूची चस्पा दी गई है। अभिभावकों को इसके लिए पहले ही संदेश भेज दिए गए थे। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगी, लेकिन इससे पहले 8 बजे तक विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कर लेना होगा। रोल नंबर देखने आए अभिभावक सुनील, रवि व सुशील ने कहा कि परीक्षा केंद्रों को क्षेत्र के हिसाब से तय नहीं किया गया है। वहीं बच्चों के अावेदन रद्द होने पर उनके अभिभावकों काे परेशान होकर लौटना पड़ा।

खबरें और भी हैं...