पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ग्राम स्वराज अभियान को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

ग्राम स्वराज अभियान को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 5 मई तक अनेक कार्यक्रम करवाएं जाएंगे। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीसी सुमेधा कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 24 अप्रैल को जिले की सभी 175 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा की बैठक बुलाई जाएगी। विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी एससी, एसटी और बीपीएल परिवारों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को लाभ दिलवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। जिले के गांव सिठाणा, रजापुर, फरीदपुर, वजीरपुर, टीटाना और बसाड़ा गांव में स्वरोजगार मेले लगाकर ग्रामीणों को मौके पर ही स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इन सभी पांचों गांवों में ग्रामीण विकास से संबंधित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इन मेलों में की गई कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। ग्राम स्वराज अभियान के तहत 18 अप्रैल को जिलों के शहरी स्वराज अभियान की शुरुआत मंत्री, सांसद और विधायक, मेयर तथा डीसी जैसे प्रमुख व्यक्ति शुरुआत करेंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता, एसडीएम विवेक चौधरी, समालखा के एसडीएम गौरव कुमार, डीडीपीओ रूपेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 5 मई तक कई कार्यक्रम करवाएं जाएंगे
खबरें और भी हैं...