पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2 गोदाम से ‌Rs.95 हजार और 2 क्विंटल चेन व बटन चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | मॉडल टाउन के कुलदीप नगर में बदमाश दो गोदामों से 95 हजार रुपए कैश, दो क्विंटल चेन और बटन चोरी करके ले गए। जींद के सफीदों निवासी राजपाल पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि कुलदीप नगर में उसने किराए पर गोदाम ले रखा है। 11 अप्रैल की रात को वह 74 हजार रुपए ऑफिस में रखकर गया था। रात को बदमाश गोदाम में ऑफिस का शीशा तोड़कर 74 हजार रुपए, एक सिलेंडर, 140 किलो चेन-बटन व 5 किलो पुराने सिक्के चोरी करके ले गए। इसी गोदाम की दूसरी बिल्डिंग में हरिनगर निवासी अजिताब तिवारी वेस्ट का काम करते हैं। चोरों ने ताला तोड़कर गोदाम से Rs.21 हजार, 100 किलो चेन व बटन चोरी कर ली।

खबरें और भी हैं...