पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ओवरब्रिज के पिलर्स को प्राकृतिक ग्रीन बनाया जाएगा, 16 से होगा काम शुरू

ओवरब्रिज के पिलर्स को प्राकृतिक ग्रीन बनाया जाएगा, 16 से होगा काम शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघु सचिवालय में शुक्रवार को शहर के व्यवसायी और उद्योगपतियों की डीसी सुमेधा कटारिया ने बैठक ली। इसमें शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने और जीटी रोड के ओवरब्रिज के सभी 220 पिलरों को प्राकृतिक ग्रीन बनाने के बारे में बताया गया।

डीसी ने कहा कि पिलरों पर ऐतिहासिक, धार्मिक और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे नारे लिखवाना नहीं है, बल्कि प्राकृतिक ग्रीन बनाना है। पिलरों को प्राकृतिक ग्रीन बनाने का कार्य 16 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योगपति पुरषोतम शर्मा, गौरव लिखा, संजय गुप्ता, गौरव अग्रवाल, देवेन्द्र माथुर, सुरेश बवेजा ने भी अनेक सुझाव शहर को सुंदर बनाने के लिए दिए।

लघु सचिवालय में बाजार प्रधानों के साथ मीटिंग करतीं डीसी सुमेधा कटारिया।

खबरें और भी हैं...