दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ जनवादी महिला समिति ने फूंका पुतला
कैंडल मार्च निकाल कांग्रेसियों ने जताया रोष
पानीपत | उन्नाव में हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से कैंडल मार्च शुरू हुआ जो पालिका बाजार व मुख्य बाजार होते हुए लाल बत्ती चौक पर संपन्न हुआ। इस मौके पर विजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर देश और राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। इस अवसर पर करन सिंह, नरेंद्र शर्मा, यशपाल, प्रवीन शर्मा, जयदीप, दीपक शर्मा, सुशील, पूनम सिंघल आदि मौजूद रहीं।
पानीपत | लाल बत्ती चौक पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की सदस्यों ने यूपी के उन्नाव व जम्मू कश्मीर के कठुआ के दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ पुतला फूंककर रोष जताया। अलग-अलग स्थानों से आईं महिलाएं शिव वर्मा स्मारक में इकट्ठा हुईं। राज्य महासचिव सविता के नेतृत्व में दुष्कर्म के आरोपियों का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस दौरान कौशल्या, पायल, सुनीता, मीना, बिमला, हरपति, मंजू, कामरेड सुनील दत्त, सुरेंद्र नरवाल व जयभगवान मौजूद रहीं।
सिविल अस्पताल में एचआईवी, टीबी और शुगर का टेस्ट उपलब्ध : डाॅ. मनीष
पानीपत| सिविल अस्पताल में एड्स, टीबी और शुगर जैसी बीमारियों को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उप सिविल सर्जन डॉ. मनीष गोयल ने की। डॉ. मनीष ने कहा कि सिविल अस्पताल में एचआईवी के साथ-साथ रोगी का टीबी और शुगर का टेस्ट भी किया जाता है। जिस मरीज में इनमें से एक से अधिक बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं उनका उपचार किया जाता है। हालत गंभीर होने पर रोगियों को पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों और एचआईवी काउंसलर व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि मरीजों को नियमित रूप से दवाइयां दी जाएं।
उप कृषि निदेशक डाॅ. पवन शर्मा ने डीडीए का कार्यभार संभाला
पानीपत| उप कृषि निदेशक डाॅ. पवन शर्मा ने पानीपत में डीडीए का कार्यभार संभाल लिया है। शुक्रवार को उन्होंने कार्यालय में ड्यूटी जॉइन की। पानीपत के डीडीए वीरेंद्र आर्य का पलवल तबादला कर दिया गया है। डाॅ. पवन शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जिलेभर के किसानों का समस्याओं का समाधान हो सके और वे प्रगतिशील खेती की तरफ रुझान करें।”
जिला प्रशासन ने बढ़ाई डाॅ. भीमराव अाम्बेडकर के मूर्ति की सुरक्षा
थर्मल | गांव आसन कलां में स्थापित डॉ. भीमराव आम्बेडकर की दो व बालजाटान में एक मूर्ति की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को काफी मेहनत करनी पड़ रही है। आसन कलां में नौ बजे के बाद किसी को भी मूर्ति के स्थान पर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। वहीं बालजाटान में लगी मूर्ति की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गांव में पूरी तरह शांति का माहौल है।
प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों की दो एकड़ गेहूं की फसल काटी
मतलौडा | नैन गांव में सवा दो एकड़ पंचायती जमीन से अधिकारियों ने शुक्रवार को अवैध रूप से लगी गेहूं शुक्रवार को काट कर जमीन का कब्जा ले लिया। उल्लेखनीय है कि गांव तीन लोगों ने पंचायती जमीन पर कई वर्षों से कब्जा कर रख था।