पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • बाइक लूटने के आरोप में चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

बाइक लूटने के आरोप में चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सीआईए-3 ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सागर उर्फ पंजाबी निवासी हड़ताड़ी, सोल्जर निवासी मच्छरौली व आबिद निवासी खेल मोहल्ला कांधला यूपी के रूप मे हुई। लूट की एक बाइक बरामद की गई। आरोपी आबिद ने एक अन्य बाइक चोरी की वारदात कबूली है।

सीआईए-3 प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी एक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर सनौली रोड से होते हुए यूपी जाने की फिराक मे सब्जी मंडी के पास घूम रहे हैं। इस पर उन्होंने एएसआई सुभाष के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा। टीम ने प्लेटिना बाइक सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया।

तीनों आरोपियों ने 5 मार्च 2018 को गोहाना रोड पुल के पास एक युवक से बाइक लूट की वारदात कबूली है। इस वारदात का थाना चांदनी बाग में प्रमोद निवासी थाना भवन शामली यूपी हाल निवासी राजनगर पानीपत की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

एक बाइक धूप सिंह नगर से बरामद: लूट की एक बाइक धूप सिंह नगर आबिद के किराए के कमरे से बरामद हुई। आरोपी आबिद ने यह बाइक गत दिनों देवीलाल पार्क के बाहर से चोरी की थी। आरोपी आबिद से चोरी की एक अन्य बाइक बरामद करने के लिए आबिद का दोबारा से पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...