सेना के ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, पिता और बेटा-बेटी घायल
पानीपत टोल प्लाजा के पास शुक्रवार दोपहर को सेना के एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पांच साल के बेटा समेत पिता-पुत्री घायल हो गए। सिविल अस्पताल से तीनों को करनाल रेफर किया गया है। हादसे में बच्चे को ज्यादा चोट आई हैं। हादसे के बाद जवान ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए।
समालखा निवासी फूलकुमार अपने 5 वर्षीय बेटे देव, 15 वर्षीय बेटी पारुल और 17 वर्षीय रेनू को लेकर भांजे की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से करनाल जा रहे थे। पारुल ने बताया कि टोल प्लाजा पार करने के बाद पीछे से आए सेना के ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पिता-पुत्र व दोनों बेटियाें को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पारुल को ज्यादा चोट नहीं थी। बाकी देव, रेनू और फूलकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया गया। पारुल ने बताया कि हादसे के बाद जवानों ने ट्रक को रोका तक नहीं, वे मौके से ट्रक लेकर भाग गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए।