युवक की पिटाई कर तोड़ी टांग, कचरौली सरपंच व तीन पर केस
कचरौली गांव में करीब डेढ़ माह पहले सरपंच और तीन भाइयों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर उसकी टांग तोड़ दी थी। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कचरौली निवासी रोशनलाल पुत्र चिमनराम ने एसपी को शिकायत दी कि वह 26 फरवरी की शाम को मनोज की दुकान पर घर का सामान लेने गया था। इस दौरान गांव का सरपंच सुनील पुत्र वेदपाल, महेश पुत्र वेदपाल, उसका भाई दीपक और अनिल दुकान पर आए और उसकी पिटाई करने लगे। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते चले गए। रोशन लाल ने पुलिस पर आरोप लगाया कि थाने से कोई बयान लेने के लिए नहीं आया। इस पर उन्होंने एसपी को शिकायत दी।