रेलवे लाइन के किनारे की गंदगी को ढककर बनाए जाएंगे पार्क
रेलवे लाइन किनारे सौंदर्यीकरण बढ़ाने के तीसरे चरण में आठ मरला चौकी और किशनपुरा की ओर कुल तीन पार्क बनाए जाएंगे। शुक्रवार को निगम कमिश्नर शिव प्रसाद शर्मा ने एक्सईएन रामदास शर्मा सहित अन्य निगम कर्मचारियों के साथ मौके का मुआयना किया। गोहाना पुल से ही दोनों ओर बनने जा रहे पार्क को लेकर अफसरों को हिदायतें दी। कमिश्नर ने कहा कि रेलवे लाइन किनारे ऐसे पार्क बनाए जाएं जो शहर की सुंदरता बढ़ाए। यहां ट्रेनों से गुजरने वाले इसकी चर्चा करें, हमें ऐसा पार्क बनाना है।