पानीपत में 5 जनवरी को सड़क हादसे में घायल हुए सीनियर पत्रकार बलराज सैनी का निधन
पानीपत | सड़क हादसे में घायल 42 वर्षीय सीनियर पत्रकार बलराज सैनी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 4 माह तक एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद सोमवार रात को सैनी को दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार 10 बजे बलराज सैनी ने अंतिम सांस ली। 5 जनवरी को होटल गोल्ड के पास जीटी राेड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बत्तरा कॉलोनी में रहने वाले बलराज ने 15 वर्षों में कई अखबारों में काम किया। मंगलवार शाम 6 बजे असंध रोड स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया।