पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इनहांसमेंट जमा कराने की लिंक खुली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
40 फीसदी छूट के साथ इनहांसमेंट जमा कराने के लिए मंगलवार को लिंक तो खुल गई, लेकिन प्लॉट मालिक इनहांसमेंट जमा कराने को तैयार नहीं हैं। सब के सब इंतजार में हैं, क्याेंकि 27 मई से प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन यहां सेक्टर-18 हुडा कार्यालय के बाहर शुरू होने जा रहा है। प्लॉट मालिक यह मानकर चल रहे हैं कि विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार कुछ और रियायत देगी। कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका कहना है कि एक बार हुडा को पैसे दे दिए तो वह वापस नहीं होंगे।

छूट के साथ इनहांसमेंट जमा करने का मंगलवार को पहला दिन था। कुछ लोगों ने ऑनलाइन बिल जेनरेट करने की प्रक्रिया देखी भी, लेकिन जमा नहीं कराया। प्लॉट मालिकों का तर्क है कि अभी तो वक्त है। 15 जुलाई तक छूट का प्रावधान है। वहीं दूसरी ओर डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा ने कहा कि इनहांसमेंट तो देंगे ही नहीं, चाहे सरकार कोई भी स्कीम लांच करे। उन्होंने कहा कि 27 मई से हुडा दफ्तर पर प्रदेश स्तरीय धरना शुरू होगा। जो अनिश्चितकालीन होगा। सरकार को इनहांसमेंट का फैसला वापस लेना होगा। पानीपत के रिहायशी सेक्टर-6, 7, 8, 13/17 और 18 के साथ ही इंडस्ट्रियल सेक्टर-29 पार्ट-1 और 2 में इनहांसमेंट नोटिस भेजा गया है। जिसमें 70 फीसदी से अधिक ब्याज है। प्लॉट मालिक ब्याज का ही सबसे अधिक विरोध कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...