पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • गाे तस्करों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की

गाे-तस्करों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलजीत नगर चौकी के पास सोमवार देर रात गो-तस्करों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। असफल होने पर पुलिस की जिप्सी में टक्कर मार दी। इससे तीन सिपाही घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है। थाना चांदनी बाग एसएचओ सुरेश सैन टीम के साथ बलजीत नगर चौकी के सामने सनौली रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी कंट्रोल रूम पर ऊंझा गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी। बताया कि एक पिकअप में कुछ लोग गोवंश लेकर जा रहे हैं। गाड़ी में चालक सहित आठ लोग हैं। सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही सेक्टर- 24 की तरफ से पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। टीम ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस टीम पर गाड़ी को चढ़ाने की कोशिश की और पुलिस की जिप्सी में टक्कर मार दी। घटना में पुष्पेंद्र, ललित सहित तीन सिपाही घायल हो गए। तभी छह-सात लोग असलहा लेकर गाड़ी से उतरे और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग ने लगे। लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान सहारनपुर के अब्बास, शामली के वाजिद के रूप में हुई है।

जिप्सी को टक्कर मारकर भागे, ट्रक से टकराए भागते हुए कि फायरिंग तीन पुलिसकर्मी घायल

गो तस्करों की गांड़ी से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त पीसीआर।

भास्कर न्यूज | पानीपत

बलजीत नगर चौकी के पास सोमवार देर रात गो-तस्करों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। असफल होने पर पुलिस की जिप्सी में टक्कर मार दी। इससे तीन सिपाही घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है। थाना चांदनी बाग एसएचओ सुरेश सैन टीम के साथ बलजीत नगर चौकी के सामने सनौली रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी कंट्रोल रूम पर ऊंझा गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी। बताया कि एक पिकअप में कुछ लोग गोवंश लेकर जा रहे हैं। गाड़ी में चालक सहित आठ लोग हैं। सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही सेक्टर- 24 की तरफ से पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। टीम ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस टीम पर गाड़ी को चढ़ाने की कोशिश की और पुलिस की जिप्सी में टक्कर मार दी। घटना में पुष्पेंद्र, ललित सहित तीन सिपाही घायल हो गए। तभी छह-सात लोग असलहा लेकर गाड़ी से उतरे और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग ने लगे। लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान सहारनपुर के अब्बास, शामली के वाजिद के रूप में हुई है।

हरियाणा नंबर की है गाड़ी

एसएचओ सुरेश सैनी ने बताया कि गाड़ी पर हरियाणा का नंबर है। आरोपी यूपी के हैं। ऐसे में आरोपियों के तार हरियाणा से भी जुड़े होने की शंका है। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर ले लिया गया है। ताकि फरार आरोपियों की तलाश की जा सके।

बीच में ट्रक आने पर फंसे

बलजीत नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक ट्रक अा गया और तस्करों की गाड़ी उससे टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। मौका देखकर पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों को पकड़ लिया। दो दिन पहले ही तस्करों ने बापौली क्षेत्र में कुलवीर को गोली मार दी थी।

खबरें और भी हैं...