नाबालिग को अगवा कर रेप के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
पानीपत | दो साल पहले नाबालिग को अगवा कर आठ दिन तक बंधक बना रेप करने के आरोपी को मंगलवार को कोर्ट ने 10 साल की सजा और 85 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न जमा करने पर आरोपी को ढाई साल और जेल में रहना होगा। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली 12 साल की लड़की 23 मार्च 2016 को लापता हो गई थी। लड़की की मां ने उसकाे बहका-फुसलाकर कर अगवा करने का मुकदमा दर्ज करा दिया था। आठ दिन बाद 30 मार्च को पुलिस ने लड़की को बाबरपुर के रहने वाले अनिल पुत्र भीम के घर से बरामद कर लिया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था।