पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ऑटो को नंबर से लगाने को लेकर हुई कहासुनी, दबंग ने चाकू से किया हमला

ऑटो को नंबर से लगाने को लेकर हुई कहासुनी, दबंग ने चाकू से किया हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | हरि सिंह चौक पर मंगलवार सुबह ऑटो को नंबर से लगाने को दबंग ने चालक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। भोला चौक के गुरप्रीत ने थाना किला में शिकायत दी। बताया कि वह हरि सिंह चौक से बस स्टैंड तक ऑटो चलाता है। मंगलवार सुबह हरि सिंह चौक से सवारियों को बिठा रहा था। उसी समय सतीश राणा हरि सिंह चौक अपना ऑटो लेकर आ गया। पहले ऑटो लगाने लगा। इसका विरोध करने पर सतीश ने अपने ऑटो से चाकू निकाल लिया और उसके सिर पर कई बार किए। तभी आरोपी का भाई मनीश राणा भी आ गया। उसके डंडे से उसके पैर पर वार किया। सरेराह हो रही घटना से आसपास के लोग जुट गए। भीड़ जुटती देख आरोपी भाई धमकी देते हुए भाग गए। दूसरे ऑटो चालक ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...