इंडस्ट्री बंद कर भागे डाइंग हाउस के उद्यमी
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी शहर में कुछ उद्यमी डाइंग हाउस में कबाड़ और सस्ता पेटकॉक जला रहे हैं। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मंगलवार को जांच करने पानीपत पहुंची तो इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, काबड़ी रोड, सनौली रोड, बरसत रोड सहित शहर के अन्य हिस्सों में चल रही डाइंग यूनिटों को बंद कर उद्यमी बंद कर चले गए। टीम ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के तीन डाइंग हाउस से सैंपल भी लिए हैं। इससे दूसरी डाइंग इंडस्ट्री के उद्यमी घबराए हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि काबड़ी रोड पर अवैध रूप से चल रही डाइंग हाउस की भी जांच की जाएगी। सनौली रोड, कुटानी रोड सहित टीम के सदस्य अन्य हिस्सों में भी जांच करेंगे।