पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गलत दिशा में खड़े कैंटर में घुसी बाइक, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| गोहाना रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार रात गलत दिशा में खड़े कैंटर में एक बाइक अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा उसका फुफेरा भाई घायल हो गया। किशनपुरा के रहने वाले अभय सोमवार रात को अपने फुफेरे भाई गौरव के साथ आ रहा था। वह गोहाना रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे वाहन की रोशनी गौरव की अांख पर पड़ी, इससे गौरव का बैलेंस बिगड़ गया। बाइक कैटर में जा घुसी। लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से गौरव को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत बताया।

खबरें और भी हैं...