औषधीय पौधे लगाए और शिविर में 66 यूनिट रक्त एकत्र
कृष्ण कृपा सेवा समिति ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को जीओ गीता पार्क सेक्टर 13-17 औषधीय पौधों को लगाकर पर्यावरण शुद्धि को बढ़ावा दिया गया। हर्ष गार्डन बरसत रोड पर संपूर्ण गीता के श्लोकों का हवन कांता देवी महाराज ने किया। साथ ही आईबीएम अस्पताल, बरसत रोड में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 66 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने के लिए भाजपा महिला जिला अध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता आई तो खून में हिमोग्लोबिन की कमी होने की वजह रक्त नहीं दे पाई। आईएमए प्रधान डाॅ. गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ डीसी सुमेधा कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज, पार्षद लोकेश नागरू ने किया।
इस अवसर पर समिति प्रधान सुरेश अरोड़ा, सुनील ग्रोवर, कृष्ण शर्मा, राजेश बतरा, सूरज दुरेजा, धीरज, पंकज, अनिल, सन्नी, मनोज ढींगड़ा, अवनीश, रमेश माटा, प्रीतम गुलाटी, सुरेश शर्मा, तिलक मिगलानी, चरणजीत, सुभाष मेहता, राजेश, तरुण अग्घी, राकेश चुघ, डाॅ. राजेश कौशल, डा. अंजू गर्ग, डा. भावना खुराना, नितिसेन भाटिया, डाॅ. वीपेंद्र सिंह, डाॅ. गौरव, और रेडक्रॉस सोसायटी से डॉ. पूजा सिंघल ममता शर्मा, प्रवीण, महीपाल, ओमप्रकाश, सुरेंद्र मौजूद रहे।