प्रवचन के साथ मिलेंगे तुलसी के पौधे
श्री गंगाधाम मंदिर का वार्षिकोत्सव महोत्सव एवं संत समागम 18 से 24 मई तक मनाया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं को लगातार 7 दिनों तक कथावाचक पं. राधे-राधे महाराज प्रवचन सुनाएंगे। वहीं, तीर्थ स्थानों से कई धार्मिक गुरु भी प्रवचन देंगे। इसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरिद्वार से ओंकारानंद महाराज, इलाहबाद से तापसी महाराज, द्वारका धाम से कृष्णानंद, मुरथल से स्वामी दयानंद सरस्वती, काशी से योगीराज, पानीपत प्रेम मंदिर से कांता देवी महाराज व श्री अवध धाम मंदिर से दाऊ महाराज पहुंचेंगे।
मंदिर के पुजारी पं. वेद पाराशर ने बताया कि 25 सुहागिन महिलाएं अपने सिर पर गंगाजल से भरा कलश प्राचीन देवी मंदिर से चलकर नगर परिक्रमा करती हुई गंगाधाम मंदिर में पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। समिति के सदस्य वेद बांगा ने बताया कि गंगाधाम मंदिर की ओर से 24 मई को समापन के दिन गऊ पूजन व कन्या पूजन कर उन्हें भोज कराया जाएगा। इस अवसर पर निरंजन पाराशर, दाऊ महाराज, नवल जिंदल, मनोज गुप्ता, सचिन चौधरी, राजू शर्मा, शिवप्रकाश, दीपक, गोपाल, अजय गोयल, मेहुल जैन, विनोद जुनेजा, नितिन सिंगला, सुबोध बंसल व डाॅ. अतुल गुप्ता मौजूद रहे।
पानीपत. गंगाधाम मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते दाऊजी महराज साथ में निरंजन पाराशर।
ये होगा आकर्षण का केंद्र
विशेष रूप से विभिन्न तीर्थों से आए 101 संत शहरवासियों को प्रवचन देंगे। 1100 तुलसी के पौधे, 1100 श्रीमद्भागवत कथा, 1100 गंगाजल की केनी प्रसाद के रूप में आने वाले भक्तों को दी जाएंगी। पहली बार गीता पढ़ो, पढ़ाओ विद्यालय का शुभारंभ गंगा दशहरा के अवसर पर किया जाएगा।