पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • पुरुषोत्तम मास में निद्रा में रहते हैं भगवान विष्णु : पं. निरंजन पाराशर

पुरुषोत्तम मास में निद्रा में रहते हैं भगवान विष्णु : पं. निरंजन पाराशर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरुषोत्तम मास (मलमास) शुरू होने के साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कथाओं व अन्य धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ हुआ।

दोपहर तीन बजे पंडित निरंजन पाराशर ने कथा प्रारंभ की, जिसमें रामचरित मानस और पुरुषोत्तम मास के माहात्मय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पूरे मास के दौरान लोगों को हरी की कथा करनी चाहिए। जो कथा नहीं कर सकते उनको इसका श्रवण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगले एक महीने तक रोज शाम चार से छह कथा सुनाई जाएगी। बुधवार को पहले दिन कथा में बताया कि इस मास में भगवान विष्णु निद्रा अवस्था में होते हैं। इस माह में पूजा अर्चना व भजन कीर्तन कर भगवान का ध्यान करना अति आवश्यक होता है। भगवान के निंद्रावस्था के चलते इस मास में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है।

इस मास में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस क्रम में गोहाना रोड स्थित परशुराम धर्मशाला, मेन बाजार स्थित धर्मज्ञान सत्संग भवन में, निंबरी स्थित बालाजी मंदिर में, देवी मंदिर, श्री अवध धाम मंदिर व सेक्टर-12 स्थित सनातन धर्म मंदिर भी पुरुषोत्तम मास कथा का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...