पुलिस विभाग कराएगा मतलौडा के सनराइज स्कूल में खेल प्रतियोगिता
मतलौडा| पुलिस विभाग और ग्राम पंचायत भालसी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मतलौडा के सनराइज पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया विजेता बच्चों को पुरस्कृत करेंगी। उक्त जानकारी भालसी ग्राम सरपंच सुनील कुमारी व सरपंच पति सुरेन्द्र नैन ने दी।
मतलौडा ब्लाक को पुलिस महानिदेशक ने गोद लिया हुआ है। इसी कारण से यहां बच्चों में खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी और स्वास्थ कैंप लगाकर बच्चों के स्वास्थ की जांच कर फ्री दवाईयां दी जाएगी। इससे पूर्व पुलिस अधिकारियों ने लोगों को स्वरोजगार चलाने के लिए क्षेत्र के सरपंचों की बैठक लेकर गरीब लोगों को ऋण दिलाने के लिए 9 मई को पानीपत उपायुक्त कार्यालय बुलाया था।