दो समुदायों के धार्मिक महत्व का माह एक साथ होगा शुरू
इस बार मई का महीना विशेष संयोग लेकर आया है। पुरुषोत्तम मास 16 मई से शुरू हो रहा है। तो रमजान का पवित्र महीना भी 17 मई से शुरू हो रहा है। दोनों समुदायों का यह विशेष धार्मिक महत्व वाला महीना काफी वर्षों बाद एक साथ आया है। मलमास 13 जून तक रहेगा। इस मास में यज्ञ दान आदि का महत्व बढ़ जाता है।
पंडित रामप्रकाश पाठक ने बताया कि इस मास में विवाह आदि संस्कार निषेध रहते हैं। बीते साल रमजान माह 28 मई से शुरू हुआ था। इस बार 10 दिन पहले यानि 18 मई को शुरू होगा। 16 मई की रात चांद नहीं दिखा है, अब आज चांद देखने के बाद मस्जिदों में तराबी की नमाज अदा कर रमजान शुरू होने की घोषणा होगी। 16 को चांद नहीं दिखा था, अब पर्व एक दिन बाद माना जाएगा।
त्योहार के समय गर्मी बढ़ने की आशंका : दो ज्येष्ठ मास पड़ने के कारण इस बार जानकार अधिक मास को मौसम के लिहाज से पीड़ादायक मान रहे हैं और इस दौरान ज्येष्ठ में भीषण गर्मी की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में दो समुदायों के धार्मिक महत्व का महीना एक साथ शुरू होगा।