गीता, बबीता, रितु व संगीता फौगाट समेत 15 पहलवान एशियन गेम्स कैंप से बाहर
पानीपत/झोझू कलां (दादरी) | अनुशासनहीनता के चलते चारों फौगाट बहनों गीता, बबीता, रितू व संगीता समेत 15 पहलवानों को एशियन गेम्स के लखनऊ कोचिंग कैंप से बाहर कर दिया है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सभी को नोटिस जारी किया है। ये पहलवान एक सप्ताह से कोचिंग कैंप से बिना सूचना के नदारद हैं। इसी वजह से नेशनल कोच कुलदीप मलिक की रिपोर्ट के आधार पर फेडरेशन ने यह कार्रवाई की। अब इन खिलाड़ियों को वापसी करनी है तो गैरमौजूदगी का वाजिब कारण स्पष्ट करना होगा। नेशनल टीम के कोच कुलदीप मलिक ने बताया कि कैंप एशियन गेम्स की तैयारी के लिए लगाया गया है। खिलाड़ियों को 3 दिन में रिपोर्ट करनी होती है या नहीं पहुंचने का कारण देना होता है। कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें लिखित में कारण बताया था कि उनकी परीक्षा है, इसलिए वो कैंप में शामिल नहीं हो सकतीं। शेष | पेज 11 पर
फौगाट बहनें