समालखा | करहंस के पास रजबाहे में टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार बागडू के सत्यवान की मौत हो गई, जबकि चालक प्रवीन व प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पानीपत अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हालत गंभीर होने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार तीन दोस्त ऑटो से हरिद्वार जा रहे थे। बुधवार देर रात जब वह करहंस पहुंचे तो एक अज्ञात ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं रजबाहे में एक व्यक्ति की डेडबॉडी मिली। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि घायल प्रवीन के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, सोनीपत से करनाल की तरफ ऑटो में सवार हो रहे दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऑटो चालक वीरेंद्र ने बताया कि सोनीपत के जगदीशपुर से करनाल जा रहे थे। मनाना बीएड कॉलेज के पास पहुंचने पर ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह कार से टकरा गया। हादसे में दुलीचंद (60), सीमा (24), कांता (24) व रोहित (10) घायल हो गए।