समालखा | शहर की एक छात्रा को जबरन पानीपत लेकर जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। बुधवार को सुबह घर से स्कूल के नाम से निकली थी, लेकिन स्कूल से फोन आया कि उसकी बेटी आज स्कूल में नहीं पहुंची। उसी दिन शाम करीब चार बजे बेटी घर पहुंची तो उसने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ते में एक युवक उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर पानीपत ले गया था और उसके साथ गलत काम किया। जांच कर्मी एएसआई योगेश कुमारी ने बताया कि प्रदीप नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।