पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • परिवहन विभाग ने शुरू की रात्रि सेवा, चलेंगी छह बसें

परिवहन विभाग ने शुरू की रात्रि सेवा, चलेंगी छह बसें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्रियों की बढ़ती संख्या और रात में बस सेवा न होने के कारण हो रही असुविधा को ध्यान में हरियाणा परिवहन विभाग ने गुरुवार से रात्रि सेवा की शुरुआत कर दी। पानीपत डिपो के जीएम रामकुमार का कहना है कि अब रात में सफर करने वाले यात्रियों काे परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। छह नई बसों को छह रूट पर लगा दिया गया है। इनमें से दिल्ली के लिए दो बसों को लगाया है।

टाइम टेबल

रात 9 बजे पानीपत से बस चलेगी। रात 11 बजे रोहतक पहुंचेगी।

रात 9 बजे पानीपत से चलेगी। रात 10.05 बजे शामली पहुंचेगी।

रात 8.45 बजे पानीपत से चलेगी। रात 10.50 बजे जींद पहुंचेगी।

शाम 5.30 बजे पानीपत से चलेगी। रात 9 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रात 9 बजे दिल्ली से चलेगी। रात 11.30 बजे पानीपत पहुंचेगी।

शाम 6 बजे पानीपत से चलेगी। रात 11.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रात 9.20 बजे दिल्ली से चलेगी। रात 11.50 बजे पानीपत पहुंचेगी।

रात 9.40 बजे पानीपत से चलेगी। रात 10.40 बजे गोहाना पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...