जिस कमरे में प्रॉपर्टी डीलर सो रहे थे, चोर उसी कमरे से 56860 रुपए, गहने, 3 मोबाइल व अन्य सामान चोरी करके ले गए। चोर पड़ोस में खाली मकान पर चढ़कर छत के रास्ते से घुसे और वारदात कर भाग गए। पीड़ित ने किला थाने में चोरी का केस दर्ज कराया है।
वधावाराम कॉलोनी के जसबीर राणा पुत्र रणधीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को परिजनों के साथ घर पर सो रहा था। वह एक कमरे में सोए थे। रात को पड़ोस में खाली पड़े मकान से बदमाश उनकी छत पर आए और जिस कमरे में जसबीर सो रहे थे, वहां से 3 मोबाइल, 56860 रुपए कैश, सोने की अंगूठी, चेन और 3 जोड़ी जूते चोरी करके ले गए। सुबह 5 बजे जसबीर जगे तो सामान बिखरा था। चोरी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।