पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • संदिग्ध परिस्थतियों में छात्र की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की शंका

संदिग्ध परिस्थतियों में छात्र की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की शंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस स्टैंड के पास एक छात्र की जहर देकर हत्या कर दी गई। पिता ने अज्ञात के खिलाफ सिटी थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि करनाल के पुंडरी गांव निवासी बिट्टू का सबसे बड़े बेटे 18 वर्षीय गौरव ने दसवीं कक्षा का एग्जाम दिया था। 15 मई शाम करीब 4:30 बजे वह घर से पानीपत किसी काम से आया था। यहां पर किसी ने उसे जहर दे दिया। बस स्टैंड के पास बेहोश हालात में देखकर एक रिक्शे वाले ने गौरव को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक जानकार ने उसको देखकर पहचान की और परिजनों को सूचना दी। गौरव को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोहतक ले जाते समय बेटे ने उसे बताया कि उसको किसी ने जहर खिला दिया। रोहतक में उपचार के दौरान बुधवार को गौरव की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...