पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूली बच्चों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतलौडा| ग्राम स्वराज अभियान के तहत सिठाना गांव के राजकीय स्कूल में स्वच्छ भारत पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीपीओ मतलौडा अशोक छिक्कारा ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों को स्वच्छता बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद स्वच्छता के नारे लिखे बैनरों के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर नरेश कुमार, वीरभान, जसमेर आदि मौजूद रहे।

एसबीआई ने सनौली खुर्द में खोला ग्राहक सेवा केंद्र

बापौली| सनौली खुर्द गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की और से ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ बापौली शाखा की प्रबंधक मोनिका मलिक ने किया। उन्होंने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र पर किसी भी खाते से कहीं भी पैसे भेजे जा सकते हैं। ग्राहक सेवा केंद्र के इंचार्ज विशाल कौशिक ने बताया कि केंद्र पर किसी भी बैंक के खाते का लेन-देन किया जा सकता है। इसके लिए खाता धारक को अपना आधार बैंक खाते से लिंक कराना होगा। इस मौके पर फील्ड अधिकारी आकाशदीप, हरीश रावल, सन्नी मलिक, विशाल कौशिक, पप्पू त्यागी, दिनेश त्यागी, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

शिविर में तैयार किए जाएंगे योग शिक्षक

पानीपत| भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि 21 अप्रैल से सेक्टर 12 स्थित ग्रीन पार्क और सेक्टर- 13/17 के बड़े पार्क में योग शिविर का शुभारंभ करने जा रहे हैं। न्याय के प्रभारी शेषपाल सिंह और पतंजलि, पानीपत के मीडिया प्रभारी आरडी गुप्ता का कहना है कि शिविर में मोटापा, शुगर, बीपी, आर्थो राइटिक्स, श्वास रोग, एलर्जी आदि बीमारियों को लेकर योग कराए जाएंगे। इस मौके पर शिविर में योग शिक्षक को भी तैयार कराया जाएगा। शिविर के अंत में सहायक योग शिक्षक का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। जो युवक- युवती यह कोर्स करना चाहते हैं वह शैक्षिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

स्वच्छ भारत पर्व पर ग्रामीणों को किया जागरूक

समालखा| राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत समालखा हलके के गांव बसाड़ा, वजीरपुर टिटाना में स्वच्छ भारत पर्व मनाया गया। जहां गांव बसाड़ा में नोडल अधिकारी एसडीएम गौरव कुमार तथा गांव वजीरपुर टिटाना में सुरेश बापौली ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

जरूरतमंद बेटी के विवाह में किया सहयोग

समालखा| श्री महादेव जागरण मंडल ने गुड़ मंडी में जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं भेंट की। मंडल के संस्थापक राजेश ने बताया कि समय-समय पर उनकी संस्था ऐसे सामाजिक कार्य करती रहती है। समालखा में आयोजित बेटी के विवाह में मंडल की ओर से दैनिक प्रयोग में आने वाली वस्तुएं दी गईं। इस मौके पर प्रधान अनिल बंसल, मुकेश सिंगला, प्रवीण गर्ग, महावीर शर्मा, बिल्लू, सुशील बंसल, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

चुलकाना धाम के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

समालखा| चुलकाना धाम श्री श्याम मंदिर सेवा समिति समालखा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। नरेश सिंगला मुख्य (प्रधान) सेवक और रोशन लाल छौक्कर विशेष सेवक, डॉ. विजय अग्रवाल सचिव एवं नफे सिंह कोषाध्यक्ष बने। इस मौके पर एमएल सेठी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...