एक मंच पर दिखे कांग्रेस, भाजपा व इनेलो के नेता
संजय काॅलोनी स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में बुधवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में एक मंच पर भाजपा, कांग्रेस, इनेलो समेत कई राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं को एकत्रित होने का मौका मिला। इसमें ब्राह्मण समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया, वहीं नेताओं को भी एक दूसरे के प्रति मन की बातें कहने का मौका मिल गया। मुख्य अतिथि का भाषण पहले करवाने पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा नाराज होकर स्टेज छोड़कर चल लिए। समाज के लोगों ने उन्हें मनाकर बिठाया।
करनाल लोक सभा सांसद अश्वनी चोपड़ा की प|ी किरण चोपड़ा ने कहा कि 4 साल पहले उनके पति ने सांसद के लिए नामांकन भरा था। 5 साल सांसद रहे अरविंद को चुनाव हराया। तभी से अब तक अरविंद शर्मा उनके परिवार से न कभी मिले न बात की। जबकि वह हमेशा ही अरविंद को भाई मानती रही हैं। इस पर अरविंद शर्मा ने कहा कि मैंने तो हमेशा ही किरण को बहन माना है। पता नहीं आज उन्होंने एेसी बातें क्यों कही।
पानीपत. कार्यक्रम में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट करते राजपाल शर्मा व अन्य।
स्टेज पर चढ़ने की होड़
पूरे कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंच से एक ही अपील करते रहे कि स्टेज पर ज्यादा भीड़ न करें। स्टेज टूट जाएगी, लेकिन उनकी यह बात किसी ने नहीं मानी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद डीवी वत्स हिसार रहे। पूर्व सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, डायरेक्टर चित्रलेखा शर्मा विशेष अतिथि रहे। ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम दीक्षित ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
ब्राह्मण समाज प्रेरणादायी
किरण चोपड़ा ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा ही प्रेरणादायी रहा है, लेकिन आज अनुशासनहीनता रही है। हम सभी को दिशा व दशा देते हैं। किसी व्यक्ति विशेष की पूजा न करके भगवान परशुराम की जय बोलनी चाहिए। यदि ब्राह्मण के बारे में जानना है तो भागवत गीता में 18वें अध्याय के 42वें श्लोक को पढ़े। उन्होंने ढाई लाख से बढ़ाकर 11 लाख रुपए की घोषणा करते हुए कहा कि बाकी उनके भाई अरविंद संभालेंगे।
वकील के कारण हुआ स्टे
पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि बीजेपी के कमजोर वकील के कारण इकोनॉमिक बैकवर्ड क्लास (ईबीसी) पर स्टे लगा है। इसके तहत आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण पाकर ब्राह्मण, पंजाबी, बानिया व राजपूत समाज के 700 युवा भर्ती हो चुके थे। कश्मीर से कन्या कुमारी तक बीजेपी में किसी भी ब्राह्मण का सम्मान नहीं मिल रहा। जिले के बेटे शहीद सचिन व उनके परिवार को पूरा मान सम्मान दिलवाने में बीजेपी के सभी नेता हर संभव कोशिश करें।
पानीपत. परशुराम जयंती समारोह में एक दूसरे की बात का जवाब देते पूर्व सांसद अरविंद शर्मा व सांंसद अश्विनी चोपड़ा की प|ी किरण चोपड़ा।
समाज की मांगें रखेंगे
राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स ने पूर्व सांसद अरविंद शर्मा की बात का जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि वह मजबूती से समाज की मांगों को सरकार के सामने रखेंगे। जिस तरह से युवाओं की टोली जोश के साथ उनको कार्यक्रम स्थल तक लाई है, उससे लगता है कि सभी खाते पीते घरों से हैं। इस अवसर पर विकास महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज, समाज सेवी विजय लक्ष्मी पालीवाल व अन्य मौजूद रहे।