प्याज के बीज ने किए वारे-न्यारे
पानीपत | हरियाणा में 40-45 हजार हेक्टेयर में प्याज की खेती की जाती है। कुछ किसान प्याज का बीज भी तैयार करते हैं, उन्ही में से एक हैं पानीपत पुलिस लाइन के सामने किसान राजेश। वह बीज तैयार कर प्रति एकड़ 4 से 5 लाख रुपए तक कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ बीज तैयार करने के लिए 50-60 हजार रुपए की लागत आती है। तैयार बीज-700 से 1000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बिकता है।
फोटो : नवीन मिश्रा